बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी असाधारण प्रतिभा से न सिर्फ राज्य, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। भारत की राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना बिहार के लिए गर्व और गौरव का क्षण है।
कम उम्र में क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर वैभव सूर्यवंशी ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि मेहनत, लगन और जुनून से पहचान बनती है। उनका यह सम्मान लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।
बिहार का यह लाल आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा बने—यही कामना है।
वैभव सूर्यवंशी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
समस्तीपुर जिला का नाम रौशन कर दिया इतना ही नहीं उनके गांव का नाम उन्ही से पहचाना जाता है
I Support Bihar

एक टिप्पणी भेजें